सांकरा : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ मोटरसायकल चालक
बीती रात सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे हाइवे पेट्रोलिंग की मदद से बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया.
हादसे में घायल व्यक्ति का नाम अखिलेश नाग बताया जा रहा है, जो मोटरसायकल पल्सर क्रमांक CG 06 HA 4108 में सवार था, और 1 अप्रैल की रात करीब 8 से 9 के बीच देवरी ओवरब्रीज के नीचे किसी अज्ञात ट्रेक्टर से उसकी वाहन की भिड़त हो गई, जिससे उसके सिर और जांघ में गंभीर चोट आई और बहोत खून बहने लगा. इसके बाद आस पास के लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को हाइवे पेट्रोलिंग की मदद से बसना स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें