news-details

महासमुंद : सड़क निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसाडीह से लहंगर एवं ग्राम लहंगर से पीढ़ी सड़क निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि काफी समय से उक्त सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही थी। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। बता दें कि ग्राम लहंगर से पीढ़ी कुल 3 किलोमीटर सड़क के लिए 466.19 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। वहीं ग्राम परसाडीह से लहंगर कुल 3 किलोमीटर सड़क के लिए 629.93 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।
बता दें कि बजट वर्ष 2024-25 में महासमुंद अंतर्गत शामिल कई निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिल रही है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रूपए के कार्य स्वीकृत हुए हैं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हमारी सुशासन की सरकार प्रदेश में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति मिल रही है। इससे प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार में किसी भी वर्ग को वंचित नहीं रखा जाएगा। मजदूर, किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी सभी वर्गों के लिए कार्य हो रहे हैं। आगे कहा कि राज्य एवं केंद्र दोनों में भाजपा की सरकार होने के कारण डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार के चलते प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक एक-एक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा लंबे समय से थी मांग

सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर ग्राम लहंगर एवं परसाडीह के ग्रामीण बुधवार को विधायक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से कार्यों को स्वीकृति मिली है, इसलिए वें उनका धन्यवाद ज्ञापित करने आए हैं। इस अवसर पर राधेलाल सिन्हा, मनराखन ठाकुर, गौतम मराई, संतोष सोनकर, थनवार धगारे, कुमान ध्रुव, रामप्रसाद, पंचराम, लीलाधर सिन्हा, जयसिंग ध्रुव, हीराराम ध्रुव, छेदूराम ध्रुव, लोभान दीवान उपस्थित थें।


अन्य सम्बंधित खबरें