news-details

महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1 करोड़ 40 लाख का गांजा पकड़ा, 5 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 281 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त किया है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-53 के रेहटीखोल में नाकाबंदी के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों एक फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो को रोका और तलाशी ली।

तलाशी में दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो ओडिशा के फुलवानी से गांजा लेकर पुणे ले जा रहे थे।

 










पुलिस ने दोनों गाड़ियों के अलावा 4 मोबाइल और गांजा समेत कुल 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने में पुलिस की लगातार सक्रियता को दर्शाती है और प्रदेश में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के प्रति कड़े कदम उठाए जाने का संकेत देती है।


अन्य सम्बंधित खबरें