बसना : सिटी ग्राउंड के पास धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्ता... - CG Sandesh

बसना : सिटी ग्राउंड के पास धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देकर फैला रहा था दहशत

बसना पुलिस ने 4 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर सिटी ग्राउंड के पास धारदार हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़पटनी रोड सिटी ग्राउंड मैदान के पास बसना में धारदार हथियार जैसा चाकू लेकर एक व्यक्ति आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां आरोपी नरेश ओगरे पिता मालिक राम ओगर उम्र 36 साल निवासी वार्ड क्रमांक 2 बसना नंगी तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था और कह रहा था कि आज किसी को नहीं छोडूंगा जो सामने आएगा उसे मार डालूंगा.

उक्त आरोपी ऐसा चिल्ला चिल्ला कर कहते हुए आम जनता को आतंकित कर रहा था, और चाकू लेकर राहगीरों की ओर दौड़ रहा था और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर दहशत फैला रहा था जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उपचारों की पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पुलिस द्वारा पकड़ा गया.

उक्त आरोपी नरेश ओगरे से पुलिस ने मौके पर एक 40 सेमी लंबाई का चाकू बरामद किया तथा आरोपी नरेश ओगर का कृत्य सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर आमजन को भयभीत करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें