महासमुंद : शराब भट्टी के पीछे मिली अज्ञात युवक की लाश
महासमुंद थाना क्षेत्र में शराब भट्टी के पीछे आज एक अज्ञात युवक के लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जिसकी सुचना पुलिस को मिलने पर पुलिस जाँच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार आज 6 अप्रैल 2026 को ग्राम कोटवार तुलसी दास ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम खट्टी थाना महासमुंद में शराब भट्टी के पीछे जंगल में एक अज्ञात युवक उम्र 25 से 26 वर्ष का शव मिला है, जिसके चेहरे और गले में चोट का निशान व गला में गमछा बंधा हुआ है.
युवक के दाहिने हाथ की कलाई में माँ लिखा हुआ गोदना है, फिलहाल मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. महासमुंद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई सूचना मिलने पर थाना महासमुंद को सूचित करने हेतु विज्ञप्ति जारी किया है. मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है.
अन्य सम्बंधित खबरें