महासमुंद : महिला के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने की घटना पर अपराध दर्ज
महासमुंद में परसकोल रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक महिला के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने की घटना सामने आई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्रार्थिया दुलारी पति स्व0 रामकुमार सोनी ने बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी परसकोल रोड महासमुंद में रहती है, मजदुरी का काम करती है.
दुलारी जब 03 अप्रैल 2026 को रात्रि खाना खाकर घर में सो रही थी तभी रात्री करीब 10:23 बजे उसके घर के दरवाजा को कोई जोर से मारा, जिसपर दुलारी बाहर जाकर देखी तो उसका पड़ोसी जो उसके बांए बाजू में रहता है वहीं पर खडा था. जिसे दुलारी ने पूछा कि दरवाजा क्यों मारे हो तो वह मेरे घर क्यों आई थी कहकर वाद विवाद करने लगा.
जिसपर दुलारी ने मैं तुम्हारे घर नहीं गई थी बोली तो उतने में ही दुलारी के उपर रूम में रहने वाला सनी साहू वहां पर आ गया और वो भी उसे अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा और सनी साहू किसी चीज से दुलारी के पीछे सिर में मार दिया, जिससे सिर में चोंट लगकर खुन निकला.
इसके बाद दुलारी अपने भाई पेमेन्द्र सोनी के घर चली गई और घटना के संबंध में उसे बताई, और उसके साथ ईलाज करवाकर पुलिस में मामले की शिकायत की.
मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी सनी साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.