महासमुंद : खरोरा में चाय दूकान के पास खड़ी कार को मारी ठोकर, मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम खरोरा में स्थित एक चाय दूकान के पास खड़ी कार को पीछे से एक अन्य कार ने ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नं. 14 निवासी प्रार्थी वेंकटेश चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह बालाजी कृषि सेवा केंद्र के संचालक हैं, तथा वाहन वोक्सवागेन टाइगून कार क्रमांक CG04 MN 8888 जो कि उनकी मां निर्मला चंद्राकर के नाम पर पंजीकृत है उससे 05 अप्रैल 2026 के शाम करीबन 07:45 बजे NH353 ग्राम खरोरा टी- टाईम चाय दुकान के पास वाहन को रोड़ किनारे खड़ी कर चाय पीने के लिये अंदर गये थे.
उसी समय महासमुंद की ओर से आ रही कार टोयोटा ईनोवा क्रमांक CG04 DC 7861 का चालक का अपने वाहन को तेजी गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये लाकर वेंकटेश की खड़ी वाहन क्रमांक CG04 MN 8888 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, एक्सीडेंट करने से कार के पीछे का बंफर एवं लाईट क्षतिग्रस्त हो गया एवं वाहन के सामने में पेड़ पर ठोकर लगने से सामने का बोनट, हेड लाईट, बंफर क्षतिग्रस्त हो गया.
उक्त मामले में पुलिस को शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी कार टोयोटा ईनोवा क्रमांक CG04 DC 7861 के चालक पर अपराध धारा 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हैं.