news-details

महासमुंद : 25 पौवा देशी मसाला शराब का परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा.


भलेसर रोड महासमुंद में पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब  4.5 लीटर देशी मसाला शराब 25 पौवा का परिवहन करते पकड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति सितली नाला शराब भट्ठी से अधिक मात्रा में शराब लेकर मोटर सायकल टीव्हीएस एक्सल 100 से भलेसर की ओर जा रहा है, सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये हुये हुलीये का एक व्यक्ति को टीव्हीएस एक्सल 100 मोटर सायकल क्रमांक CG06 GG 4931 में भलेसर से महासमुंद की ओर आते दिखने पर रोक कर पुछताछ की.

जिसने अपना नाम बिसनाथ चंद्रसेन पिता लतेल चंद्रसेन उम्र 51 साल निवासी नांदगांव थाना व जिला महासमुंद का रहने वाला बताया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखे टीव्हीएस एक्सल 100 मोटर सायकल क्रमांक CG06 GG 4931 के डिक्की के अंदर एक सफेद प्लास्टिक थैले के अंदर अंदर 25 पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक पौवा शीशी में 180-180 एमएल शराब भरी हुई जुमला 4500 एमएल को परिवहन करते मिलने पर 25 पौवा देशी मसाला शराब 4500 एमएल कीमती 2500 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन टीव्हीएस एक्सल 100 मोटर सायकल क्रमांक CG06 GG 4931 कीमती 5000 रुपये जुमला कीमती 7500 रूपये को जप्त कर आरोपी बिसनाथ चंद्रसेन का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें