news-details

CG : बोलेरो और वैगनआर में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौत

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा – बलौदा मार्ग में शनिचरा बांध पुल के पास रात में बोलेरो और वैगनआर कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में वैगनआर में सवार बाप-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी और भांजे को गंभीर चोटें आईं। वहीं बोलेरो सवार को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना अंतर्गत अमोरा निवासी रूपेश निर्मलकर (47 वर्ष) अपने परिवार के साथ वैगनआर कार में सवार होकर ग्राम डोंगरी से वापस आ रहे थे। कार में उनकी पत्नी भगवती, पुत्र राहुल (24), भांजा सवार थे। वहीं बोलेरो वाहन में मखला राम निवासी ग्राम मुड़ापार, हरदीबाजार अपने परिवार सहित पोना गांव से मुड़ापार अपने गांव वापस जा रहा था। जहां अकलतरा बलौदा मार्ग में शनिचरा बांध पुल के पास बोलेरो और वैगनआर कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रूपेश निर्मलकर और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भगवती और भांजे को गंभीर चोटें आईं। भगवती कोमा में चली गई है, जिसे सिम्स रेफर किया गया है। वहीं बोलेरो सवारों को सामान्य चोटें आई। पुलिस द्वारा बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर सड़क के किनारे जाकर पलट गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।


अन्य सम्बंधित खबरें