तुमगांव : चूल्हा चस्का ढाबा से अवैध शराब जप्त
तुमगांव पुलिस ने 5 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे क्रमांक 53 रोड पर स्थित चूल्हा चस्का ढाबा कौवाझर में एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा है.
उक्त आरोपी का नाम लिलेश सोनकर पिता रामाधार सोनकर उम्र 32 वर्ष जो की गढ़सिवनी का निवासी बताया गया है, पुलिस ने उक्त आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में 17 पावा आइकॉन प्रीमियम व्हिस्की शराब कीमत 2550 रुपए एवं पॉइंटर से जप्त एक पव्वा आइकॉन प्रीमियम एवं बिक्री रकम ₹600 कुल जुमला कीमती 3300 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट 34(1) ख की कार्यवाही किया है.
आपको बता दें कि पुलिस ने ढाबा में अवैध शराब पकड़ने के लिए एक पॉइंटर भेजा था जिसमें पॉइंटर द्वारा शराब खरीदने हेतु आरोपी को दिए गए 100 के नोट वाला सीरियल नंबर एवं ₹50 का नोट का सीरियल नंबर रखा मिला.
अन्य सम्बंधित खबरें