बागबाहरा : कर्रापारा वार्ड नं 08 से अवैध शराब जप्त
बागबाहरा पुलिस ने 5 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर बागबाहरा के कर्रापारा वार्ड नं 08 से अवैध शराब जप्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि कर्रापारा वार्ड नं 08 बागबाहरा मे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है, जिसकी सूचना पर पुलिस वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा पहुंचकर घेराबंदी किया, जहाँ संदेही एक सफेद रंग का झोला रख मिला. जिसे नाम पता पूछने पर घनश्याम ठाकुर पिता मुनीर ठाकुर उम्र 23 वर्ष, जो कि वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा का निवासी होना बताया एवं झोला में देशी प्लेन शराब होना बताया.
जिसपर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग कपड़े के झोले में रखा 45 नग सवा शेरा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल भरा जुमला 8100 एमएल किमती 3600/- रूपये बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया.