बसना : 15 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : 15 लीटर महुआ शराब जप्त

भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम तरेकेला से 5 अप्रैल को करीब 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति जोगी डबरी के पास खेत ग्राम तरेकेला में अवैध रूप से महुआ शराब बिकी वास्ते रखा है, सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान जोगी डबरी के पास खेत ग्राम तरेकेला के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा.

जिसका नाम खीरसागर निषाद पिता रामप्रसाद निषाद उम्र 35 साल, तरेकेला का निवासी बताया गया है, पुलिस ने उक्त पकड़े गये व्यक्ति खीरसागर निषाद के कब्जे से एक सफेद कलर के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकन में भरी हाथ मटटी से निर्मित महुआ शराब करीबन 15 लीटर किमती 3000/- रू को जप्त कर कब्जा में लिया है, एवं आरोपी व्यक्ति का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें