news-details

बसना : अपना होटल से अवैध शराब जप्त

बसना पुलिस ने 5 अप्रैल को बसना नगर के जगदीशपुर रोड़ में स्थित अपना होटल से अवैध शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि अपना होटल जगदीशपुर रोड का संचालक अपने होटल में अवैध शराब बिक्री कर रहा है, प्राप्त सूचना से पुलिस मुखबीर द्वारा बताये अपना भोजनालय जगदीशपुर रोड बसना पहुंचकर कर काउंटर में बैठे व्यक्ति जितेन्द्र चौहान पिता शौकीलाल चौहान उम्र 40 साल, निवासी वार्ड नं 08 पिरदा के काउंटर एवं होटल का तलाशी लेने पर होटल के अंदर बने कमरे में एक सफेद लाल रंग के कपड़े का थैला जिसके अंदर 10 नग सवा शेरा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई बैच नंबर 360 निमार्ण तिथी 27 मार्च 26 लिखा हुआ कुल जुमला 10 पौवा देशी प्लेन मदिरा शराब 1800 एमएल किमती 800 रूपया को रखे मिला, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(1)(ख) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.

....


अन्य सम्बंधित खबरें