बसना : मुखबिर की सुचना पर रंजन होटल से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : मुखबिर की सुचना पर रंजन होटल से अवैध शराब जप्त

बसना पुलिस ने 5 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर रंजन होटल से अवैध शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की बस स्टैण्ड बसना रंजन होटल का संचालक अपने होटल में अवैध शराब बिक्री कर रहा है, प्राप्त सूचना पर पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये रंजन होटल बस स्टैण्ड बसना पहुचकर कर काउंटर में बैठे व्यक्ति रंजन सामल पिता प्रफुल्ल सामल उम्र 47 साल निवासी वार्ड नं 15 राजीव नगर बसना के काउंटर एवं होटल का तलाशी लेने पर होटल के किचन में रखे एक पीला रंग प्लास्टिक थैला के अंदर 1 नग 20-20 डिलक्स विस्की अंग्रेजी शराब 180 एमएल भरी हुई जिसका बैच नंबर 20RSP निमार्ण तिथी मार्च 26 लिखा हुआ एवं 17 नग सवा शेरा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई बैच नंबर 36060 निमार्ण तिथी 27 मार्च 26 लिखा हुआ कुल जुमला 18 पौवा अंग्रेजी देशी शराब 3240 एमएल किमती 2160 रूपया को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(1)(ख) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


...


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें