बसना : परसकोल चौक पुलिया के पास गांजा रख कर बिक्री करने ग्रा... - CG Sandesh

बसना : परसकोल चौक पुलिया के पास गांजा रख कर बिक्री करने ग्राहक तलाश करता युवक गिरफ्तार

बसना पुलिस ने ग्राम परसकोल में परसकोल चौक पुलिया के पास एक व्यक्ति से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम परसकोल चौक पुलिया के पास राजेश साहू नामक व्यक्ति एक सफेद रंग के थैला के अंदर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा रख कर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है. इंतजार कर रहा है.

सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर पंहुचकर रेड कार्यवाही किया, जहाँ मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति एक सफेद रंग के थैला में कुछ संदिग्ध सामान रखे पकड़ा गया जिससे नाम पता व सामान के बारे में पुछने पर उक्त संदेही द्वारा अपना नाम राजेश साहू पिता देवनाथ साहू उम्र 26 साल, निवासी परसकोल थाना बसना जिला महासमुंद का होना बताया, जिसके थैला के अंदर बिक्री करने गांजा रखना बताया.

पुलिस ने उक्त संदेही के कब्जे के एक सफेद रंग के थैले की तलाशी ली जिसमें एक हरे रंग के पारदर्शी झिल्ली के अंदर मादक पदार्थ गांजा 1.200 कि.ग्रा. कीमती 60000 रू. होना पाया. जिसपर आरोपी से उक्त मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 20(b)  नोरकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट, 1985 सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें