बसना : खेमड़ा तालाब के पास 20 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : खेमड़ा तालाब के पास 20 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने 5 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर जगदीशपुर रोड खेमड़ा तालाब के पास एक व्यक्ति से करीब 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति जगदीशपुर रोड खेमड़ा तालाब के पास में अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सुचना पर पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये गये पते पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़कर उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम समारू गिरी गोस्वामी पिता सनाकत गिरी गोस्वामी उम्र 44 साल, बन्सुला थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का होना बताया.

जिसके कब्जे के पुलिस ने एक एफेद रंग की 20 लीटर वाली क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 20 लीटर हाथ भट्ठी नर्मित महुआ शराब किमती 4000 रूपया को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें