news-details

बसना : महिला से 15 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने 05 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर एक महिला से करीब 15 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि प्रिया नाग नामक महिला सरसीवां पेंड के नीचे रोड़ किनारे ग्राम बाराडोली में अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रही है. प्राप्त सूचना पर पुलिस मुखबीर द्वारा बताये गये पते पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक महिला को पकड़कर उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रिया नाग पति स्व कया नाग उम्र 45 साल, बाराडोली थाना बसना का निवासी होना बतायी.

जिसके कब्जे के 1 एक 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 2000 रूपया,  तथा एक 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 05 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 1000 रूपया जुमला 15 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला रकम 3000 रूपया को रखे मिलने पर शराब को मौके पर सीलबंद किया गया. तथा आरोपिया का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपिया को गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें