महासमुंद : निःशुल्क फास्ट फूड प्रशिक्षण के लिए 11 अप्रैल तक ... - CG Sandesh

महासमुंद : निःशुल्क फास्ट फूड प्रशिक्षण के लिए 11 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करने बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा निःशुल्क फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को केक, आइसक्रीम, पिज्जा सहित विभिन्न फास्ट फूड व्यंजन बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इसमें केवल महासमुन्द जिले के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं। एक बैच में कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं।

पंजीयन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, ग्राम बरोड़ा बाजार, पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुन्द में किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कमलेश पटेल के मो. नंबर 7999700673 एवं रितेश कुमार के मो. नम्बर 9691089327 पर संपर्क कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें