महासमुंद जिले में 7 अप्रैल को मनाया जाएगा चावल उत्सव
समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों को अनिवार्य रूप से खुला रखने के निर्देश
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव का आयोजन किया जाना है।
इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा 07 अप्रैल 2026 को जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों को अनिवार्य रूप से खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन सभी दुकानों में उत्सव के रूप में खाद्यान्न वितरण किया जाएगा, जिससे हितग्राहियों को समय पर एवं सुगम रूप से राशन प्राप्त हो सके।
कलेक्टर लंगेह ने चावल उत्सव के सुचारू संचालन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित दुकानों के लिए संबंधित वार्ड मुहरिरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। चावल उत्सव के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, राशन कार्डधारी हितग्राही, निगरानी समिति के सदस्य, नोडल अधिकारी, मितानिन, स्वैच्छिक संगठनों के सदस्य सहित राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें