बसना : भाजयुमो मण्डल पिरदा के कोषाध्यक्ष बने लोकेश पटेल
भारतीय जनता पार्टी के भाजयुमो मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरीहा के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष एतराम साहू की अनुमति से एवं भारतीय जनता पार्टी भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के अनुसरण से व पिरदा मण्डल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान के मार्गदर्शन में भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई है.
कार्यकारिणी के विस्तार से लोकेश पटेल कुदारीदादर निवासी कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं. लोकेश पटेल के कोषाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं. पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि लोकेश पटेल अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
आपको बता दें कि लोकेश पटेल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं. उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.
नई कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—
दिनेश कश्यप (अध्यक्ष), डिगम्बर पटेल (महामंत्री), संदीप साहू (महामंत्री), अनुज प्रधान (उपाध्यक्ष), ज्ञानचंद प्रधान (उपाध्यक्ष), बलराम पटेल (उपाध्यक्ष), राजाराम परमार (उपाध्यक्ष), लोकेश पटेल (उपाध्यक्ष), लोकेश पटेल (कोषाध्यक्ष), नितेश नायक (मंत्री), दयानिधि निषाद (मंत्री), इलेश साहू (मंत्री), फकेश बघेल (मंत्री), सूरज पटेल (मंत्री), शिव नायक (प्रवक्ता), खेमसागर नायक (खेल प्रभारी), राजेन्द्र चौधरी (मीडिया प्रभारी), मनोज सिदार (व्हाट्सएप प्रभारी).
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे.
