बागबाहरा : शराब दुकान के आहाता में जान से मारने की नियत से धारदार हथियार लेकर हमला, तीन पर मामला दर्ज
शासकीय शराब दुकान के पास आहाता बागबाहरा में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला करने के संबध में अपराध दर्ज कराया गया है.
प्रार्थी छन्नू चक्रधारी उम्र 18 वर्ष ग्राम बिराजपाली ने बताया कि वह 06 अप्रैल 2026 के 12:00 बजे शासकीय शराब दुकान बागबाहरा के पास दीपक चन्द्राकर के आहता (चखना दुकान) में अपने दोस्त मोनेश यादव और उसका छोटा भाई विनोद यादव के साथ दुकान में सामान बेचने में उनका सहयोग कर रहा था. तभी गणपत निषाद आया और सिगरेट मागने लगा.
जिसपर छन्नू ने 15 रूपये वाली सिगरेट है बोलने पर वह बिना सिगरेट लिए वहां से चला गया, और कुछ देर बाद गणपत निषाद आया और सिगरेट के लिए 50 रूपये दिया था तुम वापस नही किये हो कहकर छन्नू से मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा. छन्नू ने जब तुम लोग पैसा नही दिये हो चाहो तो सीसीटीवी फुटेज देख लो बोलने से मोनेश यादव सीसीटीवी फुटेज चेक करने लगा तभी गणपत अपने पास रखे धारदार लोहे का हथियार निकालकर मारने वाला था जिसे देख मोनेश उसे धक्का दिया तो वह कुछ दूर में गिर गया और उसके पास रखे धारदार हथियार से उनके कान के पास चोट आया तो मोनेश यादव गणपत निषाद को समझाकर व उसे 50 रूपये देकर वहा से जाने को कहा.
जिसपर गणपत वहा से चला गया, और कुछ देर बाद गणपत निषाद अपने साथ अपने दोस्त आकाश निषाद, अर्जुन गोस्वामी, व अन्य दोस्तो के साथ छन्नू लोगो को मारने के लिए घारदार हथियार लेकर पुरी तैयारी के साथ आया और छन्नू को मारने लगा जिसे देख मोनेश यादव बीच करने आय तो गणपत निषाद, अर्जुन गोस्वामी व उनके साथी द्वारा धारदार हथियार लेकर जान से मार देंगे कहकर मोनेश यादव को दौड़ाकर मोनेश यादव के पीठ में घारदार लोहे के हथियार से कई बार वार किया और वहां से सभी भाग गये.
मारपीट से छन्नू के दाया गाल व गले के नीचे तथा मोनेश यादव के पीठ, दाया भुजा, बाया कंधा,पेट मे चोट आया, मारपीट की घटना को सागर यादव, अनुराग साव, दुकान के मालिक दीपक चन्द्राकर को बताये.