बागबाहरा : लालपुर से देशी प्लेन शराब जप्त
बागबाहरा पुलिस ने 6 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर वार्ड नं 07 लालपुर से देशी प्लेन शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि जवाहर चन्द्राकर अपने पुराना मकान वार्ड नं 07 लालपुर बागबाहरा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब को बिक्री करने हेतु रखा है. सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये हुए स्थान पर कार्रवाई करने पहुंची जहां पर जवाहर चन्द्राकर पिता स्व0 टेनू राम चन्द्राकर उम्र 63 वर्ष वार्ड नं 04 ढांगा डीपरा बागबाहरा निवासी मिला.
जहाँ पुलिस ने एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में देशी प्लने शराब 18 पौवा प्रत्येक शीशी में 180-180ML भरी हुई कुल 3.240 ML कीमती 1440/- रूपये जप्त कर आरोपी जवाहर चन्द्राकर पिता स्व0 टेनू राम चन्द्राकर उम्र 63 वर्ष वार्ड नं 04ढांगा डीपरा का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.