बसना : बाराडोली में खंडहर मकान के पास 30 लीटर देशी महुआ शराब... - CG Sandesh

बसना : बाराडोली में खंडहर मकान के पास 30 लीटर देशी महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने 5 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बाराडोली में एक खंडहर मकान के पास एक व्यक्ति से करीब 30 लीटर देशी महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि अन्तर्यामी बेहरा पिता दयानिधि बेहरा उम्र 42 साल बाराडोली निवासी खंडहर मकान के पास ग्राम बाराडोली में अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है.

सुचना पर पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये गये पते पर पहुंचकर घेराबंदी कर अन्तर्यामी बेहरा पिता दयानिधि बेहरा उम्र 42 के कब्जे के 1 एक 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 20 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 4000 रूपया,  एक 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 2000 रूपया जुमला 30 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला रकम 6000 रूपया रखे मिला जिसे जप्त कर पुलिस ने आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें