CG : 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, पसरा मातम  - CG Sandesh

CG : 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, पसरा मातम

जांजगीर-चांपा। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम धाराशिव में 23 वर्षीय कुमारी समलेश्वरी पटेल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब मृतका के पिता सब्जी बेचने जाने के लिए उसे उठाने पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पिता ने दरवाजे के कब्जे को प्लास से निकालकर अंदर प्रवेश किया।

 





अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए समलेश्वरी चुनरी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना तुरंत पामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें