पश्चिम बंगाल के बोलपुर में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
सोमवार को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पश्चिम बंगाल के बोलपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। दरअसल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह अपने प्रभार क्षेत्र बोलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर बोलपुर में सभी ने भाजपा का झंडा फहराया और एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। भाजपा के पदाधिकारियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर, मैं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। भाजपा की जड़ें पूर्ववर्ती पार्टी जनसंघ से जुड़ी है, जिसकी स्थापना 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। भाजपा का मुख्य उदेश्य सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास है।
यह यात्रा जनसंघ के दौर से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का सफर अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण की गाथा है। 'अंत्योदय' का वह सपना जिसे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संजोया था और जिसके साथ हम इस राह पर निकले थे, आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जमीन पर साकार हो रहा है। इस स्थापना दिवस पर आइए हम 'राष्ट्र सर्वोपरि' के अपने संकल्प को दोहराएं और अपने प्रयासों को एकजुट करते हुए, अपनी पूरी ऊर्जा 'विकसित भारत' के निर्माण में समर्पित करें।
इस अवसर पर स्थानीय जिला अध्यक्ष श्याम दादा, जिला महामंत्री विकास मिश्रा, विधायक प्रत्याशी दिलीप कुमार घोष, मंडल अध्यक्ष कंचन घोष, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थें।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें