बसना : सिटी ग्राउंड में मीना बाजार लगाने की अनुमति नही देने हेतु दिया गया आवेदन
बसना नगर के एक मात्र खेल मैदान में लगाये जा रहे मीना बाजार को रोकने हेतु बसना के नागरिक अमित अग्रवाल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी, नगर पंचायत अधिकारी, बसना को आवेदन दिया गया है।
बसना नगर के एक मात्र खेल मैदान सिटी ग्राउंड में आये दिन बार बार मीना बाजार उधोग व्यवसाय का संचालन होता रहता है, जिससे ग्राउंड में अनेक प्रकार की गंदगी व गड्डे हो जाते हैं, जिसमे दुर्घटना होने के साथ साथ बरसात के दिनों में पानी भी जमा हो जाता है।
नगर अंतर्गत एकमात्र ग्राउंड होने से शहर के नागरिक यहाँ टहलने व व्यायाम करने आते हैं, साथ ही स्कूल ग्राउंड में सरस्वती शिशु मंदिर बसना के पढ़ने वाले छात्र छात्राएं इसी ग्राउंड में खेलते व व्ययाम करते हैं। इस ग्राउंड के क्रिकेट का भी आयोजन किया जाता है।
आपको बता दें कि मीना बाजार में लगाये जाने वाले झूले में भी दुर्घटना होने की आशंका रहती है, देर रात तक चलने वाले इस आयोजन में गाली गलौच, मारपीट और छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आते रहती हैं।
इस सभी परिस्थितियों के चलते अमित अग्रवाल ने आवेदन देकर सिटी ग्राउंड बसना में किसी भी प्रकार से मीना बाजार लगाने की अनुमति नही देने हेतु आवेदन दिया है।