news-details

सरायपाली : ग्राम कुटेला में सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन समारोह आयोजित

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बोंदा के प्रधान पाठक श्री भोजराज पटेल के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में निवास ग्राम कुटेला में स्नेह मिलन एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने पटेल के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पटेल जी अपनी 41 वर्ष 11 माह 3 दिन की गौरवपूर्ण एवं निष्ठा पूर्वक सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हो रहे हैं। 

शिक्षा जगत के विभिन्न पड़ाव 1983 से 86 शासकीय प्राथमिक शाला रुढ़ा, 1986 से 1988 बीटीआई महासमुंद, 1988 से 89 शासकीय प्राथमिक शाला पड़कीपाली (पिथौरा)1989 से 2000 शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला 2000 से 2008 संकुल समन्वयक 2008 से 2012 सपोर्टिंग टीचर 2012 से 2017 शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोंदा 2017 से 2023 विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सरायपाली 2023 से आज तक प्रधान पाठक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोंदा एवं विभिन्न संगठनों में सेवा देते रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि भोजराज पटेल ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राएं आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर पटेल का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा करते हुए भावभीनी विदाई दी। स्वागत की कड़ी में धर्म पत्नी सुलोचना पटेल, मोहर मनोज पटेल, मीना हेमंत पटेल, कुंती मुकेश पटेल, राखी जयंत पटेल,शशि किरण घनश्याम पटेल,ज्योति किरण राजेश पटेल,सेवती डोलामणी पटेल,मोती किरण मोहित पटेल, सूर्य प्रकाश पटेल, देव प्रकाश पटेल, खुशबू नायक राजेंद्र पटेल, कैलाश चंद्र पटेल, अरुण विशाल,केजू राम पटेल,अनिल पटेल,नेहरू लाल चौधरी, रूपानंद पटेल, लव कुमार पटेल, गणेश चौहान, मनोज राय, अंगद बारीक, रोशन भोई, लोकेश पात्र,चरण साहू, पेंशनर्स संघ के सभी सदस्य, शिक्षा जगत के सभी शिक्षक साथी, परिवार जन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

उद्बोधन की कड़ी में अनिल पटेल,नेहरू लाल चौधरी, नेहरू लाल पटेल, खेमराज पटेल,राजेंद्र नायक, काशीराम चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा,विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल,बीआरसी देवानंद नायक,किशोर रथ आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

अंत में भोजराज पटेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल के दौरान सभी का भरपूर सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हुआ, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज एवं आपसी स्नेह मिलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजाराम पटेल छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षा फेडरेशन के प्रदेश संगठन मंत्री ने किया।


अन्य सम्बंधित खबरें