बसना : जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए 9 जुआड़ी
भंवरपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते 9 लोगों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, सफेद कलर की प्लास्टिक बोरी नकदी रकम, 08 नग मोबाईल एवं 06 नग मोटरसायकल जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम बनडबरी से संतपाली जाने वाली कच्ची रास्ता में नीम पेड़ के पास ग्राम बनडबरी (क) में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है.
उक्त सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जिसमें 09 जुआडियान को 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हार जीत दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया.
जुआडियान से नाम पता पुछने पर
1. जीतराम चौहान पिता स्व. घासीराम चौहान उम्र 45 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली
2. केशव साहू पिता ललीत कुमार साहू उम्र 24 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली
3. होरीलाल राणा पिता खीरसाय राणा उम्र 28 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली
4. विनय नायक पिता धर्नुजय नायक उम्र 37 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली
5. सीताराम राणा पिता फुलसिंग राणा उम्र 28 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली
6. बसंत कुमार निषाद पिता स्व. रमेश कुमार राणा उम्र 26 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली
7. तुलसीराम राणा पिता जहीर सिंह राणा उम्र 34 साल साकिन बरतीयां भाठा थाना सरागपाली
8. उपेन्द्र नायक पिता तेजकुमार नायक उम्र 36 साल साकिन 36 साल साकिन बरतीयां भाठा
9. रूकमन पटेल पिता उत्तर कुमार पटेल उम्र 38 साल साकिन साकिन बरतीयां भाठा थाना सरायपाली
उपरोक्त जुआडियन से पास एवं फंड से नकदी रकम 12300, 08 नग मोबाईल किमती 30000 06 नग मो.सा. पुरानी ईस्तमाली किमती 94000, 52 पत्ती तास एवं सफेद कलर की प्लास्टिक बोरी कुल जुमला किमती 136300 रूपये जप्त कर कब्जा में लिया गया.
उक्त जुआडियानों का कृत्य 13 जुआ एक्ट, 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.