news-details

महासमुंद : ग्रामीण युवाओं के लिए एसी व फ्रिज रिपेयरिंग में निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और एसी व फ्रिज रिपेयरिंग सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एसी एवं रेफ्रिजरेटर रिपेयरिंग का 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।

निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 09 अप्रैल 2026 से संस्थान परिसर में शुरू होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एसी एवं फ्रिज की मरम्मत से संबंधित आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। इच्छुक ग्रामीण अभ्यर्थी शेष सीटों के लिए 09 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक पंजीयन कर सकते हैं। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कमलेश पटेल के मोबाइल नंबर 79997-00673 एवं रितेश कुमार के मोबाइल नंबर 96910-89327 पर संपर्क कर सकते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें