news-details

पिथौरा : अवैध डीज़ल की खरीदी बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस ने अवैध डीज़ल की खरीदी बिक्री करने वालों के विरुद्ध रेड कार्यवाही करते हुए 03 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. जिनपर  आवश्यक वस्तु अधिनियम, चोरी एवं चोरी की संपत्ति खरीदने के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है.

आरोपीयों पर ज्वलनशील पदार्थ को बिना सुरक्षा मानकों के गलत तरीके से संधारण करने संबंधी अपराध धारा के तहत भी कार्यवाही की जा रही है, प्रकरण में 150 लीटर अवैध डीज़ल, डीज़ल नापने का सामान, 01 आयशर कंपनी का माजदा वाहन सहित 6,15,900 रूपये की संपत्ति जप्त की गई है. महासमुंद पुलिस द्वारा संगठनात्मक अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने बड़ी कार्यवाही की जा रही है.

आपको बता दें कि पुलिस ने 08 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी निर्मल यादव को अपने किराना दुकान मकान में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल व अन्य सामाग्री को अपने सहयोगी खेमराज पटेल के साथ बिना सुरक्षा प्रबंध के रखने,  भण्डारण करने तथा वाहन आयशर माजदा क्रमांक CG 23 H 7776 के चालक गिरधर सिन्हा के द्वारा अपने वाहन से डीजल चोरी कर निकालकर बेचते हुये पाये जाने पर उक्त तीनो आरोपियो के कब्जे से बरामदशुदा मशरूका, वाहन को जप्त किया है.

मामले में आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 287, 303(2),317(2), 3(5) BNS, आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3,7 का पाये जाने से थाना पिथौरा में 08 अप्रैल 2026 को अपराध क्रमांक 95/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियो को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है.

गिरफ्तार आरोपियो का नाम

1- निर्मल यादव पिता चमरू यादव उम्र 32 वर्ष ग्राम मेमरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग.

2- खेमराज पटेल पिता अमृत पटेल उम्र 20 साल ग्राम चिखली थाना पिथौरा जिला महासमुंद

छ.ग.।

3- गिरधर सिन्हा पिता हीरासिंह सिन्हा उम्र 35 वर्ष साकिन फुलकर्रा थाना फिंगेश्वर जिला

गरियाबंद छ.ग.।

जप्त संपत्ति–

01- 150 लीटर डीजल कीमती करीबन 15000 रूपये व अन्य सामान पाईप, चांडी, टीना का लीटर मापक आदि कीमती 900 रूपये।

02- एक आयशर माजदा क्रमांक CG 23 H 7776 कीमती 6,00,000 रूपये।

जुमला जप्त संपत्ति कीमती 6,15,900 रूपये।



अन्य सम्बंधित खबरें