बागबाहरा : चाकूबाजी की घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैसो के लेन देन पर हुआ था विवाद
बागबाहरा पुलिस ने चखना दुकान के पास विवाद के बाद जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए चाकूबाजी की घटना मे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में मुख्य आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध हत्या का प्रयास जैसे गंभीर धाराओ के तहत कार्यवाही की गयी है.
आपको बता दें कि 06 अप्रैल 2026 को बागबाहरा देशी दारू दुकान के पास स्थित चखना दुकान चलाने वाले मोनेस यादव पिता प्रेमलाल यादव उम्र 21 वर्ष, विराजपाली निवासी एवं छन्नू चक्रधारी के साथ ग्राहक गनपत निषाद पिता शत्रुघन निषाद उम्र 21 साल की बीच चखना सेंटर में सामान खरीदी कर पैसो के लेन देन पर तीनो के बीच विवाद हुआ था.
विवाद होने के बाद गनपत चखना सेंटर से चला गया और अपने साथी अर्जुन गोस्वामी, शिवा मांझी, सोनू देवांगन व एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक को फोन कर बुलाया. ये सभी धारदार हथियार सहित चखना सेटर पहुंच कर फिर से गाली गलौज विवाद होने पर मोनेस यादव को जान से मार देंगे कहकर दौडाकर मोनेश यादव पर धारदार चाकू से वार किये.
इस घटना में मोनेस के पीट, पेट व व बांये हाथ पर गंभीर चोट आयी. इसके बाद डॉयल 112 की टीम व थाना स्टॉफ को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर बागबाहरा पुलिस द्वारा प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप क्र. 74/2026 धारा 296, 191(1),109 बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
जिसके बाद घटना के 03 फरार आरोपियों अर्जुन गोस्वामी, सोनू देवांगन, शिवा मांझी की पता तलाश की जा रही है. गिरफतार आरोपी गनपत निषाद को न्यायिक मजिस्टेट बागबाहरा के समक्ष पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है, वहीं दुसरा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी-
1- गणपत निषाद पिता शत्रुघन निषाद उम्र 21 साल साकिन वार्ड न 13 फुलवारी पारा बागबाहरा।
2- विधि से संघर्षरत बालक।