news-details

महासमुंद : सांकरा और सरायपाली से 320 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त, 4 आरोपी गिरफ्तार.

पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा मे जिले मे अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है.

जिसके अंतर्गत थाना सांकरा व थाना सरायपाली में पुलिस ने अवैध शराब के ठिकाने में दबिश देकर कुल 320 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है, जिसकी कीमत 64,000 रूपये बताई गई है.

यह कार्यवाही सांकरा क्षेत्र के ग्राम सावित्रीपुर जंगल खार मे व सरायपाली के ग्राम झालपाली के खेत में की गई है, इस दौरान कुल 2500 किलो महुआ लाहन पास भी नष्ट किया गया है.

मामले में  04 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है, आपको बता दें कि महासमुंद पुलिस ने अभियान के तहत अब तक 14 लाख 25 हजार 215 रुपए कीमत की 5658.211 लीटर शराब जब्त कर चुकी है. जिसमे 444 प्रकरणों में 503 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही हो चुकी है.

8 अप्रैल को थाना सांकरा में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग सावित्रीपुर के खार जंगल में अवैध शराब बनाते है एवं वर्तमान में भी बना कर रखे हैं. सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेड कारवाही करते हुवे मौके पर से तीन आरोपियों के कब्जे से करीब 260 लीटर महुवा शराब जप्त कर, मौके पर करीब 2000 kg महुवा पास लाहन नष्ट किया एवं  शराब बनाने में उपयोग चूल्हा नष्ट किया गया.

मामले में आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध क्रमांक 70/26धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया.

गिरफतार आरोपी का नाम-

1- टिकेश्वर कोसरिया पिता सुखलाल कोसरिया 28 साल

2- हेमंत लाल कुर्रे पिता गजपति कुर्रे उम्र 26 साल

3- लोकनाथ बारीक पिता सतपति बारीक उम्र 28 साल साकिनान सावित्रीपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद।

जप्त सामग्री-

(1) करीब 260 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 52,000 रूपये लगभग।

इसी तरह थाना सरायपाली को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम झालपाली के समय लाल भास्कर के खेत में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा है,  सूचना पर पुलिस ग्राम झालपाली में मुखबिर के बताये स्थान लाल भास्कर का खेत में जाकर रेड कार्यवाही की, जहाँ बलराम भास्कर पिता छतराम भास्कर उम्र 25 साल झालपाली थाना सरायपाली निवासी के कब्जे से एक नग नीले रंग की 70 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डब्बा में भरी 60 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब एवं 11 बोरी में 500 किलो महुआ लाहन मिला.

जिसपर उक्त महुआ लाहन को मौके पर ही नष्टीकरण किया गया. एवं संदेही के कब्जे से प्लास्टिक डब्बा में भरी 60 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया.

मामले में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 121/ 2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. संपूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के निर्देशन में थाना सरायपाली पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

गिरफ़्तार आरोपी-

गिरफ्तार आरोपी- बलराम भास्कर पिता छतराम भास्कर उम्र 25 वर्ष साकिन झालपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद

जप्त सम्पत्ति-

1- 60 लीटर अवैध महुआ शराब की कीमती ₹ 12000 एवं

जुमला जप्त सम्पत्ति 60 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 12000 रुपये।


अन्य सम्बंधित खबरें