news-details

CG : रेलवे स्टेशन के पास करीब 18 लाख रुपए नगद के साथ पकड़ाया युवक, देखकर पुलिस के उड़ गए होश

बिलासपुर। जिले के बेलगहना क्षेत्र में पुलिस और एसीसीयू की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को भारी मात्रा में नगद रुपयों के साथ पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम जब इलाके में गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक बैग लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर पवन बजाज नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों के कुल 81 बंडल बरामद हुए। इन नोटों की कुल कीमत 17 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है। इतनी बड़ी रकम के बारे में जब युवक से पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पूरी रकम को अपने कब्जे में ले लिया है। 

फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इतनी बड़ी नगद राशि कहाँ से आई और इसे कहाँ ले जाया जा रहा था। इस पूरी कार्रवाई में बेलगहना पुलिस और बिलासपुर एसीसीयू स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।


अन्य सम्बंधित खबरें