news

महासमुंद : कुएं में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

महासमुंद थाना क्षेत्र में आज सुबह एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जिसकी सुचना पुलिस को मिलने पर पुलिस जाँच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार आज 09 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9:40 बजे ग्राम लभरा खुर्द अंतर्गत यशवंत चंद्राकर के मुर्गा फार्म से लगा हुआ एक कुआं यह लाश मिली है. जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

अज्ञात मृत व्यक्ति की उम्र लगभग से 30 वर्ष के आसपास बताई गई है. शव करीब 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा है. मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस द्वारा शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर पीएम हेतु रवाना किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें