महासमुंद : ऑनलाइन सट्टा गिरोह "PowerX" का भंडाफोड़, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह "PowerX" का भंडाफोड़ किया है, जिसमे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का एडमिन पैनल और मास्टर पैनल संचालित करने वाले सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में आये हैं.
मामले में अकाउंट, लॉगिन डिस्ट्रीब्यूटर, और सट्टा खेलने वाले सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सटोरियों में एक महासमुंद निवासी तथा पांच रायपुर निवासी है.
पुलिस ने बताया कि और भी आरोपी सटोरिए जांच के घेरे में हैं, आरोपियों के मोबाइल से PhonePe के माध्यम से लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन पाए गए है. जप्त मोबाइल फोन iPhone, Vivo, Oppo ऑनलाइन सट्टा से संबंधित चैट, ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट PhonePe के माध्यम से हजारों–लाखों रुपये के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर WhatsApp ग्रुप “Power X” के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था, WhatsApp ग्रुप के जरिए लिंक शेयर कर सट्टा खिलाया जाता था, जिसमे वर्चुअल नंबर का उपयोग कर ग्रुप संचालन, ऑनलाइन पेमेंट ऐप PhonePe के माध्यम से किया जाता था.
मामले में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 के तहत कार्यवाही की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से फोन पर सूचना मिला कि बाबा फैमिली ढ़ाबा घोड़ारी महासमुंद में दिपेश गोस्वामी लोगों को आनलाईन सट्टा खिलाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है. उक्त सूचना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर दिपेश गोस्वामी से पूछताछ कर उसके मोबाईल को चेक किया गया.
मोबाईल में फोन पे पर हितेश साहू से पोंगा उर्फ चंदन साहू से अलग अलग तिथियों को आनलाईन सट्टा से प्राप्त होना पाया गया. आरोपी से पूछताछ पर मनीष शर्मा से आनलाईन सट्टा लिंक के माध्यम से सट्टा खेलना तथा सट्टा से प्राप्त रकम को अपने फोन पे में लेना स्वीकार किया.
जिस पर मनीष शर्मा से पूछताछ करने पर पावर एक्स नामक वाट्सएप ग्रुप में वर्चुवल नंबर के आधार पर अपने साथियो उज्जवल देवांगन उर्फ राजा बेटा, नवनीत देवांगन उर्फ बाबा. हितेश साहू उर्फ पिंकू उर्फ डा पिंक के साथ वाट्सएप ग्रुप में आनलाईन सट्टा संबधित चैट एवं लेनदेन करना स्वीकार किया.
जिसपर उज्जवल देवांगन उर्फ राजा बेटा नवनीत देवांगन उर्फ बाबा, हितेश साहू उर्फ पिंकू उर्फ डा पिंक को तलब कर उनसे पूछताछ करने पर उक्त सभी के द्वारा पावर एक्स वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आनलाईन सट्टा खेलकर खिलाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करना स्वीकार किया गया.
आरोपी मनीष शर्मा द्वारा दीपेश गोस्वामी को आनलाईन सट्टा लिंक देना और आरोपी दीपेश गोस्वामी द्वारा हितेश साहू उर्फ मोनू को लिंक बताकर आनलाईन सट्टा खेलना तथा खेलना स्वीकार किया गया.
आरोपी मनीष शर्मा उर्फ राजा उर्फ मूसा व्हाटसअप ग्रुप पावर एक्स में वर्चुअल सीम के माध्यम से ग्रुप एडमिन के रूप में सक्रिय होना पाया गया. प्रकरण में ट्रांजैक्शन संबंधित डाटा ,सभी का आपस में लिंक होना वाट्सअप चैटिंग इत्यादि साक्ष्य तथा इस हेतु प्रयुक्त मोबाइल ,विधिवत जप्त किया गया जाकर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पाए जाने से आरोपीगण को दिनांक 09.04.2026 को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।
पुलिस कि आम जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा/जुआ गतिविधि में शामिल न हों ऐसी गतिविधियों की गुप्त सूचना “शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद” व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर-9479229939 पर पुलिस को तुरंत दें
गिरफ्तार आरोपी-
1.दीपेश गोस्वामी उर्फ सुमन पिता अशोक गिरी गोस्वामी उम्र 32 साल वार्ड नं 26 क्लबपारा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद।
02. मनीष शर्मा उर्फ राजा उर्फ मूसा पिता स्व0 सुरेश शर्मा उम्र 38 साल साकिन वार्ड नं 42 शिव मंदिर के पास अश्विनी नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर जिला रायपुर।
03. हितेश उर्फ मोनू साहू पिता रमेशचंद साहू उम्र 43 साल साकिन न्यू शांति नगर रायपुर थाना सिविल लाईन रायपुर जिला रायपुर, स्थाई पता मेघबंसत कालोनी महासमुद थाना व जिला महासमुंद छ0ग0।
04. हितेश उर्फ पिंकू साहू पिता शंकर लाल साहू उम्र 32 साल साकिन स्टेशन रोड लोधीपारा थाना गंज रायपुर जिला रायपुर छ0ग0।
05. नवनीत देवांगन उर्फ बाबा पिता दानीराम देवांगन उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं0 42 अश्विनी नगर रायपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ0ग0।
06. उज्जवल देवांगन उर्फ राजा पिता स्व0 रामेश्वर देवागंन उम्र 26 साल साकिन वुड आईलैण्ड कालोनी अमलेश्वर थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग छ0ग0।
जप्त संपत्ति-
01.आरोपी दिपेश गोस्वामी आई-फोन ,
02.आरोपी मनीष शर्मा उर्फ राजा उर्फ मूसा के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल
03.आरोपी हितेश उर्फ मोनू साहू के कब्जे से ओप्पो मोबाइल
04. आरोपी हितेश उर्फ पिंकू साहू के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल
05.आरोपी नवनीत देवांगन उर्फ बाबा के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाईल
06. आरोपी उज्जवल देवांगन उर्फ राजा के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 1,40,000/- रूपये।