पहली ही बारिश में ढह गया लाखो रुपया लगाकर बनाया गया पुल। - CG Sandesh

पहली ही बारिश में ढह गया लाखो रुपया लगाकर बनाया गया पुल।

कसडोल | बार नयापारा अभ्यारण्य अंतर्गत चरोदा से गिद्धपुरी जाने वाला मार्ग कान्तरा नाला पर बना पुल बया कर रहा है,की पुल बनाने में कितनी कोताही बरती जाती है, वन विभाग के अधिकारियों द्वारा. वर्षो से ग्राम चरोदा से गिदपुरी होते हुए बया जाने में दूरी कम पड़ता है, लेकिन पुल पुलिया निर्माण नही होने के कारण बरसात में बया जाने के लिए करीब 15 किलोमीटर अधिक दूरी करना पड़ता था,जिसके कारण ग्रामीणों ने मांग की और पुल का निर्माण वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आनन फानन में बना दिया गया.

पुल के बन जाने से ग्रामीण खुश नजर आ रहे थे कि अब हमें बया आने जाने में कम दूरी होगी और बरसात के दिनों में जो तकलीफ होती थी,अब नही होगी। लेकिन वन विभाग कार्य पर शुरू से ही लीपा पोती कर काम को करने का आदत से बाज नही आये.

पुल निर्माण के नाम पर वन विभाग के द्वारा गुणवत्ता विहीन मटेरियल लगाकर काम किया गया. जिसका परिणाम पहली ही बरसात में पुल का ध्वस्त होना,ये बताता की कितना लापरवाही पूर्वक काम कर कम लागत लगाकर काम किया जाता है,और पैसे का बंदरबाट कर विभाग के अधिकारी लाल हो रहे है.

ग्रामीणों का कहना है कि है लोग शिकायत करने को डरते है क्योकि हमको हर समय इन्ही का साथ रहना है ,यदि किसी भी प्रकार से इनकी शिकायत करते है तो,ये लोग हमको किसी भी मामले में फँसा सकते है.

इस मामले में डिप्टी रेंजर सालिकराम डड़सेना ने बताया कि उक्त पुल पुलिया निर्माण कार्य के किये 38 लाख स्वीकृत हुआ है.रिपेयरिंग के नाम पर अभी रुपया है, बनवा दिया जावेगा.


अन्य सम्बंधित खबरें