बसना : पत्नी के साथ की मारपीट, पति पर जुर्म दर्ज.
बसना थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके पति द्वारा गाली गलौच कर मारपीट करने से पुलिस में शिकायत दर्ज करू गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जमड़ी निवासी पूजा सागर पति राजेश सागर उम्र 23 वर्ष 06/ अप्रैल 2026 को सुबह करीब 08:30 बजे अपने गाँव जमड़ी में घर पर थी, तभी उसके पति राजेश सागर द्वारा पारीवारिक बातों को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर अपनी पत्नी पूजा का गला को दबा दिया.
जहाँ पूजा ने किसी तरह अपनी जान बचाकर घटना के संबंध अपने पिता विरेन्द्र नंद को बताई. इसके बाद पूजा के पिता उसे ग्राम जमड़ी से अपने साथ जोगनीपाली थाना सरायपाली लेकर चले गए.
वहीँ मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें