news-details

बसना : 50 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त, ग्राम झारबंद में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा आरोपी.

भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम झारबंद से पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर देशी प्लेन शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को 08 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने मोटरसायकल से अवैध शराब परिवहन करते भंवरपुर से बड़ेसाजापाली रोड तरफ ले जा रहा है.

सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुखबिर के बताये स्थान बड़ेसाजापाली रोड झारबंद के पास घेराबंदी कर मोटरसायकल से आते एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसका नाम विकास भोई पिता भक्त चरण भोई उम्र 20 साल, ग्राम का निवासी होना बताया गया है.

पुलिस ने पकड़े गये व्यक्ति एवं मोटरसायकल हीरो होण्डा सी.डी. डाउन कमांक CG 06-P-8171 कि तलाशी ली, तलाशी के दौरान आरोपी विकास भोई अपने मोटरसायकल के सामने टंकी में रखे एक सफेद हरा कलर के प्लास्टिक बोरी में 50 पौवा शेरा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एम.एल. मरा हुआ कुल 09 लीटर शराब किमती 4000 रुपये मिला.

मामले में पुलिस ने उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त पुरानी इस्तमाली मोटरसायकल हीरो होण्डा सी.डी. डाउन कमांक CG 06-P-8171 किमती 10000 कुल 14000 रू. की सम्पति को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें