news-details

बसना : बैंगनडीह मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत

बसना पुलिस ने 7 अप्रैल 2026 को NH 53 बैंगनडीह मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में मामला दर्ज किया है, इस हादसे में मोटरसायकल चालक की मौत हो गई थी.

मिली जानकारी के अनुसार 07 अप्रैल 2026 को हितेश कुवर पिता रामप्रसाद कुवर उम्र 25 साल, केसरपुर थाना बसना निवासी अपने मोटर सायकल क्रमांक CG04 KC 6664 फैशन प्रो से ड्यूटी पर टोल नाका छुईपाली जा रहे थे.

इसी दौरान मेन रोड NH 53 बैंगनडीह मोड़ के पास समय सामने आ रही बिना नंबर बजाज डिस्कोवर 125 मोटर सायकल के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाते हुए हितेश के मोटर के मोटर सायकल को एक्सीडेंट कर दिया.

दुर्घटना के बाद घायल हितेश को सीएचसी बसना लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले में पुलिस ने लाल रंग के बजाज डिस्कवर 125 बिना नंबर का चालक के द्वारा धारा 106(1) बीएनएस, 184 एम व्ही एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें