बसना : cgsandesh की खबर का असर, बसना में लगने वाला मीना बाजा... - CG Sandesh

बसना : cgsandesh की खबर का असर, बसना में लगने वाला मीना बाजार निरस्त

cgsasndesh.com में खबर लगाने के बाद आज अनुविभागीय अधिकारी बसना ने सीटी ग्राउंड में लगने वाले मीना बाजार को अस्वीकृत निरस्त कर दिया है.

अधिकारीयों द्वारा जाँच में स्थल निरीक्षण एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई तथा जांच उपरांत जनहित एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दीपक मौर्य को मीना बाजार के संचालन के अनुमति प्रदान करने से मना कर दिया.

अधिकारीयों ने माना कि मीना बाजार एवं भारी झूलों की स्थापना हेतु मैदान को क्षति पहुँचती है, अत्यधिक बड़े और गहरे गड्ढे खोद दिए जाते हैं, जिससे सार्वजनिक संपत्ति (मैदान) का मूल स्वरूप परिवर्तित हो जाता है.

साथ ही इससे दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है, पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह देखा गया है कि आयोजन समाप्ति के पश्चात्‌ इन गड्ढों को आयोजकों द्वारा समुचित रूप से भरा नहीं जाता है. इससे मैदान की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है, जिससे वहां नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों, प्रातः भ्रमण करने वाले नागरिकों तथा स्कूली बच्चों के लिए गंभीर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.

जहाँ मीना बाजार संचालन की अनुमति नगर पंचायत बसना द्वारा दी गई थी, उसके समीप विद्यालय भी है, जिसके चलते वहां शैक्षणिक गतिविधियों में व्यवधान तथा मेले में होने वाले अत्यधिक शोर (ध्वनि प्रदूषण) एवं भीड़-भाड़ के कारण विद्यालय में आयोजित होने वाली परीक्षाओं एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों में गंभीर व्यवधान उत्पन्न होने की प्रबल आशंका रहती है.

वहीँ शिकायतकर्ता अमित अग्रवाल ने बताया कि 2022  AIC की बैठक में सभी पार्षदों ने मिलकर यह निर्णय लिया था कि वह सिर्फ खेल ग्राउंड्स रहेगा, मीना बाजार और व्यापारिक आयोजन के लिए मैदान को नहीं दिया जाएगा. लेकिन नगर पंचायत सीएमओ ने नीजी स्वार्थ के लिए नीजी भूमि पर अनुमति  ना देकर शासकीय ग्राउंड पर दीपक मौर्य को परमीशन दे दिया. जिसके बाद उन्होंने एसडीएम को  लिखित शिकायत कर कलेक्टर महासमुंद को मौखिक रूप से जानकारी दी, और अगले ही दिन उनका बयान लिया गया.

अमित अग्रवाल ने अनुविभागीय अधिकारी के इस फैसले को नागरिकों, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के हित में बताकर इसका स्वागत किया है.  


अन्य सम्बंधित खबरें