news-details

बागबाहरा : पिथौरा चौक के पास पुलिस ने जप्त की 20 पौवा देशी प्लेन

बागबाहरा पुलिस ने 9 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर पिथौरा चौक के पास एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्‍यक्ति ईमली पेड़ के नीचे पिथौरा चौक के पास बागबाहरा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु रखा है.

सूचना पर पुलिस ने शराब रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक झोला के अंदर 20 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 मिली भरी हुई कुल 3600 मिली कीमती 1600 रूपये को जप्त कर कब्जा में लिया.

मामले में आरोपी राजेश देवांगन पिता स्‍व. रामसेवक देवांगन उम्र 55 साल, वार्ड नंबर 03 थानापारा बागबाहरा निवासी का कृत्य अपराध धारा 34(1) क आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें