news-details

महासमुंद : क्रिकेट खेल रहे एक युवक के साथ मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी के क्रिकेट मैदान में क्रिकेट खेल रहे एक युवक के साथ पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

ग्राम कोसरंगी निवासी गगन कुमार साहू ने बताया कि 08 अप्रैल 2026 को वह अपने साथी समीर यादव, गोविंद ध्रुव, कोमल साहू तथा अन्य दोस्तो के साथ ग्राम कोसरंगी के क्रिकेट मैदान मे क्रिकेट खेल रहे थे. तभी शाम करीब 06.00 बजे ग्राम पचेड़ा के साहिल खान, लोमेश निषाद, संदीप साहू एवं उसके अन्य साथी वहां पर आये और पुरानी रंजिश की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का एवं डंडा तथा बेल्ट से मारपीट किये, तथा जान से मार देने की धमकी दिये.

मारपीट से गगन के दोनो पैर में चोंट आई है, तथा गोविंद ध्रुव एवं समीर यादव को भी चोंटे आई है. घटना को कोमल साहू देखा सुना है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साहिल खान, लोमेश निषाद, संदीप साहू एवं उसके अन्य साथियों पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें