news-details

तेन्दुाकोना : धान मण्डी के पास अवैध शराब जप्त

तेन्‍दुकोना पुलिस ने धान मण्डी के पास एक आरोपी से अवैध शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम तेन्दुकोना धान मण्डी के पास कोसम पेंड के नीचे में एक व्यक्ति देशी प्लेन शराब बिक्री वास्ते रखा है.

सूचना पर पुलिस ने ग्राम तेन्दुकोना धान मण्डी के पास संदेही सोमनाथ ध्रुव पिता रामधर ध्रुव उम्र 35 वर्ष, कौहाकुडा निवासी की तलाशी करने पर एक सफेद रंग की प्लास्टिक झोला के अन्दर 23 पौवा देशी प्लेन रोमियो शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला 4140 MLरखे मिला. जिसकी किमती 1840 रूपये बताई गई है. पुलिस ने मौके से शराब जप्त कर आरोपी सोमनाथ ध्रुव का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें