news-details

महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने राइस मिलर्स की बैठक लेकर 15 अप्रैल तक धान उठाव के दिए आवश्यक निर्देश

राईस मिलर्स को चावल शीघ्र जमा करने के निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान उठाव के संबंध में राईस मिलर्स एवं सहकारी बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में सुगम तरीके से धान उठाव के लिए निर्देशानुसार कार्य करने कहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में 195 रजिस्टर्ड राईस मिलर्स है। 

उन्होंने सभी राईस मिलर्स को कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया, जिला प्रबंधक (नान) विनोद बोधिचा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा एवं राईस मिलर्स मौजूद थे।              

कलेक्टर विनय लंगेह ने आज शाम राइस मिलर्स की बैठक लेकर तेजी से उठाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उठाव अंतिम चरण में है, अतः राईस मिलर्स तेजी के साथ उठाव सुनिश्चित करें। उन्होंने 15 अप्रैल तक समितियों में शेष धान 21 हजार मीट्रिक टन धान के उठाव के निर्देश दिए हैं। साथ ही एफसीआई और नान को चावल जमा करने के निर्देश दिए गए।

ऐसे राईस मिलर जिनके द्वारा वर्ष 2024-25 का चावल जमा करने में विलम्ब किया जा रहा है, ऐसे मिलरो को कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देशित किया है कि शेष चावल शीघ्र ही जमा करे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मिलर जिनके द्वारा 20 से अधिक दिनो तक आबंटित स्टेक पूर्ण नही किया गया है उन्हे भी शीघ्र ही स्टेक पूर्ण करने कलेक्टर ने निर्देशित किया गया।

उपार्जन केन्द्रो में जिन मिलरो का डी.ओ. जारी हुआ है उन्हे भी एक सप्ताह के अंदर धान का उठाव करने कहा गया। कलेक्टर ने मिलरो को वर्ष 2024-25 का चावल शासन द्वारा निर्धारित तिथि 30 अप्रैल 2026 तक जमा करने का निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को समितियों में शेष बचे धान को उठाव के निर्देश दिए गए। प्रबंधकों को यूरिया के भंडारण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा यूरिया के अवैध परिवहन और विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पोर्टल में एंट्री करने के पश्चात ही वितरण के निर्देश दिए गए हैं। यूरिया का वितरण पॉस मशीन से ही किया जाए।


अन्य सम्बंधित खबरें