पिथौरा में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रीन टीम ने जीता प्रथम पुरस्कार
क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के कौशल दास मानिकपुरी ने बताया टूर्नामेंट पिछले 10 दिनों से जारी था। जिसमें जिले भर के चार टीमों ने कुल सात मैच खेला गया।फाइनल मुकाबले में ग्रीन टीम विजेता रही विजेता टीम को 31 हजार का नगद पुरुस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा।समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित हेमलता निषाद ,गौरव चंद्राकर अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से भेंट किए और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पिथौरा जैसे छोटे से क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है। जिसमे खिलाड़ियों में खेलों के प्रति जागरूकता आती है। इस मौके आयोजक समिति से कौशल दास मानिकपुरी,सुरेश ठाकुर शैलेंद्र सिन्हा,चिरंजीव सिन्हा,अविनाश पटेल ,रोमन साहू, राजेश चौधरी,दिनेश साहू,रमेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।