पिथौरा : बिना मान्यता पाये संचालित निजी स्कूल का खेल खत्म, स्कूल बंद करने का आदेश।
ए.के.स्मार्ट इंग्लिश मिडियम स्कूल बिजेमाल को था, शिक्षा विभाग का पूरा संरक्षण।
पिथौरा। जिले में बगैर मान्यता पाये संचालित निजी स्कूल पर आखिरकार प्रशासन की गाज गिर गई है। जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे के द्वारा जारी आदेश में ए.के.स्मार्ट इंग्लिश मिडियम स्कूल बिजेमाल(सांकरा) को बिना मान्यता संचालन और गंभीर अनियमितताओ के चलते आगामी शिक्षण सत्र 2026-27 से बंद करने के निर्देश दिए है। आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार दास ने इस स्कूल के द्वारा फर्जी अंकसूची एवं स्थानातंरण प्रमाण पत्र बांटने के सबंध में लिखित शिकायत कलेक्टर सहित जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द को विगत जून 2025 में किया था।
एसडीएम ने नही दी थी, अनापत्ति प्रमाण पत्र।
बता दे कि तात्कालीन अनुविभागीय अधिकारी(रा) पिथौरा ने इस स्कूल भवन निर्माण में अपूर्णता, बच्चो से लिये जा रहे फीस एवं शिक्षको को दिये जा रहे वेतन को भी आडिटेबल दस्तावेज प्रस्तुत नही करने, इसके साथ संचालित स्कूल संबंधी भूमि भी विवादित है, व बच्चो के भविष्य से खिलवाड की जा रही है, ऐसा निरीक्षण परीक्षण करके अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदाय नही किया। इससे क्षुब्ध होकर संचालक ने छत्तीसगढ हाईकोर्ट में याचिका दायर किया और स्कूल प्रबंधन के द्वारा बिना वैध अनुमति के पहली से 8वी तक की कक्षाएं चलाया है।
डीईओ महासमुन्द का अचानक यूटर्न।
बिना मान्यता के निजी स्कूल संचालित करने में वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खडे हो रहे है। अभी यहां के 8वी कक्षा के बच्चे आत्मानंद स्कूल पिरदा में डीईओ के आदेश से परीक्षा दिये है। आरोप है कि डीईओ विजय लहरे के संरक्षण में यह अवैध स्कूल लंबे समय तक चलता रहा है। कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियो को गुमराह की गई है। जिसकी साक्ष्य सहित शिकायत 09 मार्च को सिद्वार्थ कोमल परदेशी प्रमुख सचिव छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग को भी हुआ है।
शिक्षा विभाग की हुआ किरकिरी।
इस मामले में नाटकीय मोड तब आया जब बिजेमाल निवासी विवेक साहू ने ए.के.स्मार्ट इंग्लिश मिडियम स्कूल के जैसे बिना मान्यता के स्कूल संचालित और पूर्ण संरक्षण देने की मांग 23 मार्च को कलेक्टर एवं डीईओ महासमुन्द से की। सूत्रो के अनुसार इससे शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी हुआ।
पालको से अपील, वैध स्कूल में पढायें।
जिला स्तरीय समिति के अनुशंसा अनुसार छात्रहित व पालको के हित में आगामी शिक्षण सत्र 2026-27 से अमान्यता प्राप्त संचालित ए.के.स्मार्ट इंग्लिश का संचालन को बंद करने हेतु संचालक व प्रबंधक को पत्र जारी किया गया। इसके साथ बीईओ पिथौरा को निर्देशित किया है कि इस बिना मान्यता वाले स्कूल के विद्यार्थियो एवं पालको को अवगत कराये कि वे अपने बच्चो को मान्यता प्राप्त स्कूल में प्रवेश दिलाएं।