news-details

महासमुंद : अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करते वाहन चालक गिरफ्तार

वनमंत्री केदार कश्यप की मंशानुसार सघन गस्ती अभियान के तहत् 10 अप्रैल 2026 को महासमुंद वनमंडल के बागबहरा परिक्षेत्र अंतर्गत खल्लारी सर्किल के दक्षिण खल्लारी परिसर में विशेष सघन जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान ग्राम चुरकी क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करते हुए एक स्वराज माजदा ट्रक (क्रमांक CG 08/L-0851) को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही बीजा लकड़ी 19 नग (1.523 घनमीटर) एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी 4 नग (0.353 घनमीटर), कुल 23 नग (1.858 घनमीटर) पाई गई, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया।

जप्ती उपरांत वाहन चालक राकेश, पिता गोरेलाल सतनामी, निवासी फरफोद, आरंग, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चालक द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वन अपराध क्रमांक 14402/24 , 10 अप्रैल 2026 को पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

इस कार्यवाही में वन प्रबंधन समिति चुरकी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ-साथ परिक्षेत्र अधिकारी लोकनाथ ध्रुव, डिप्टी रेंजर मोतीलाल साहू, वन रक्षक कमल यादव, अमित दीवान एवं विवेकानंद क्षेत्रपाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें