महासमुंद : खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।
आयुक्त खाद्य एवं कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।10 अप्रैल को मेसर्स अंबिका बेवरेजेस, महासमुंद से अंजल एक्वा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के दो नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन जांच कर खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन हेतु आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही विशेष अभियान के तहत सॉफ्ट ड्रिंक के 5 तथा कैफिनेटेड बेवरेजेस के 2 सर्विलेंस नमूने भी संकलित किए गए।
इसी क्रम में आज 11 अप्रैल को फर्म जय भोले बेवरेजेस, पिथौरा से देवधारा पानी पाउच का नमूना, फाइव स्टार आइस कैंडी एवं स्वैग कैफिनेटेड बेवरेजेस के सर्विलेंस सैंपल लिए गए। वहीं विकास किराना, पिथौरा से पान पराग पान मसाला का नमूना जांच हेतु लिया गया। निरीक्षण के दौरान जय भोले बेवरेजेस, पिथौरा में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। सभी संकलित नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अन्य सम्बंधित खबरें