बजट क्वेस्ट के राष्ट्रीय आयोजन पर सम्मिलित होंगे पी जी कॉलेज महासमुंद के छात्र दिनेश सोनबोईर
खेल एवं युवा कल्याण भारत सरकार एवं माय भारत द्वारा आयोजित बजट क्वेस्ट के राष्ट्रीय चरण में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के रासेयो स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू (एम एम हिंदी)का भी चयन हुआ है। साथ ही डिंपल डडसेना का भी इस आयोजन के लिए चयन हुआ है। पिछले दो स्तर पर कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ बढ़े देश के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय आयोजन में शामिल किया है।
यह आयोजन 12–13 अप्रैल 2026 को नया रायपुर आई. आई. आई. एम.रायपुर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थी शामिल होंगे। इस आयोजन पर महिला आरक्षण विधेयक पर मॉक संसद, विचार-विमर्श सत्रों में भागीदारी होगी और कार्यशाला के दूसरे दिन माननीय प्रधानमंत्री के साथ विशेष वर्चुअल संवाद — यह आयोजन से युवाओं को शैक्षणिक एवं लिए सीखने, नेतृत्व करने और अपनी आवाज़ को प्रभावी बनाने का उत्कृष्ट अवसर है।
इस राष्ट्रीय आयोजन पर तीन सौ से अधिक विद्यार्थी प्रतिभागी शामिल होंगे। वही कार्यक्रम के दूसरे दिन में भारत के प्रधानमंत्री जी के साथ वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस के साथ यह भव्यता के साथ पूर्ण होगा। कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय व, सारी व्यवस्थाएं भारत सरकार व्यय करेगी साथ ही प्रतिभागी किट की व्यवस्था की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन पर सम्मिलित व सहभागिता के लिए शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य करूणा दुबे, डॉ मालती तिवारी (रासेयो जिला संगठक जिला महासमुंद), डॉ दुर्गावती भारतीय विभागाध्यक्ष हिंदी, अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस (पुरुष इकाई), राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस (महिला इकाई) हिंदी विभाग प्रो कलम रेखा जी, प्रो जीवन लाल चंद्राकर जी , जनभागीदारी व्याख्याता सुश्री कल्याणी साहू व प्रकाशमणि सार्वा , सुश्री वसुंधरा साहू (डी.वाई.ओ.माय भारत) श्री अशोक चक्रधारी समेत अधिकारी कर्मचारी एवं स्वयंसेवकों ने हर्ष जताया है।