बसना : जगदीशपुर रोड़ में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, अलग-अलग ... - CG Sandesh

बसना : जगदीशपुर रोड़ में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, अलग-अलग घटना में तीन को मारी ठोकर

बसना नगर में 11 अप्रैल को एक तेज और लापरवाह कार चालक का कहर देखने को मिला, जिसने एक कार सहित कुल तीन लोगों को ठोकर मार दी. उक्त कार चालक ने विधायक निवास, लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स और हरिओम फल दुकान के सामने अपनी रफ्तार का कहर दिखाया, जिसके खिलाफ मामला दर्ज करवया गया. हलाकि कार कौन चला रहा था, इस बात की जानकारी नही हो पाई है.

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 12 बसना निवासी सतीश भोई 11 अप्रैल 2026 को अपने वाहन कार क्रमांक CG06HE7161 से रिश्तेदार के घर ग्राम रसोड़ा गए थे. जहाँ से वापस अपने घर बसना आने के दौरान करीबन 19:45 बजे उनकी कार को जगदीशपुर रोड विधायक निवास के पास सामने से आ रही होण्डई वेन्युव क्रमांक CG06HB2066 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दी, और वहां से भाग गया.

एक्सीडेंट करने से सतीश के वाहन कार क्रमांक CG06HE7161 के सामने दाहिने तरफ का बम्पर, हेडलाईट क्षतिग्रस्त हो गया. तथा सतीश को किसी प्रकार का चोंट नही आई.
मामले मे पुलिस ने होण्डई वेन्युव क्रमांक CG06HB2066 के चालक पर अपराध धारा 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.

वहीँ उक्त कार चालक की लापरवाही से सायकल में घर जाते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति भी घायल हो गए. जिसकी शिकायत भी पुलिस से की गई है.

जानकारी के अनुसार रामकृष्ण बारिक जो अपने सायकल से घर जा रहे थे और करीबन 07:45 बजे जगदीशपुर रोड लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स के सामने उनका एक्सीडेंट हो गया.
रामकृष्ण बारिक इस दुर्घटना में रामकृष्ण बारिक के बांए हाथ एवं बांए कंधा व अन्य जगह चोंट लगा था तथा उनका सायकल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद ईलाज हेतु उन्हें सरकारी अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया.

इसके आलावा कार क्रमांक CG06HB2066 के चालक द्वारा हरिओम फल दुकान के सामने बसना में स्कुटी क्रमांक CG06GX5362 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिससे स्कुटी चालक विनया साहू को चोंट आई व स्कुटी क्षतिग्रस्त हो गया है.

जिसके बाद विनया साहू को भी उनके घर वाले ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना में भर्ती करवाये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज करते हुए 125(a)-BNS, 281-BNS का अपराध पंजीबध किया.


अन्य सम्बंधित खबरें